{"_id":"69c2f31dbfa2e1509c0005be","slug":"crisis-reality-belies-dso-claims-barabanki-news-c-315-1-slko1012-162295-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट : डीएसओ के दावों को झुठला रही हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट : डीएसओ के दावों को झुठला रही हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से लेकर गांव तक गैस सिलिंडर का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गैस के लिए एजेंसियों पर लग रहीं कतारें भी कम नहीं हो रही हैं।
गैस पाने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लग जा रहे हैं, इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। यहीं नहीं जिन लोगों ने गैस सिलिंडर बुक कराया है उन्हें भी गैस नहीं मिल पा रही है। दावा किया जा रहा है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों पर गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रामसेनहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, थोरथिया चौराहे पर होटल चलाने वाले जेपी वर्मा ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर पर चाय, समोसा और नाश्ते की चीजें तैयार करते थे, लेकिन अब भट्ठी का प्रयोग करना पड़ रहा है। कोटवा रोड पर होटल चलाने वाले गुड्डू ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें भट्ठी बनवानी पड़ी है। लालपुरवा निवासी रामदुलारी ने बताया कि वह चार दिनों से लगातार बरूहा गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार गैस की कमी बताकर वापस कर दिया जाता है।
Trending Videos