फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   42,390 new voters, number of young voters 21 thousand

Barabanki News: 42,390 नए मतदाता, युवा वोटराें की संख्या 21 हजार

Mon, 26 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
42,390 new voters, number of young voters 21 thousand
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जहां जोरों पर चल रही हैं, वहीं मतदाता सूची का भी प्रकाशन हो गया है। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में इस बार करीब 42,390 मतदाता बढ़े हैं, इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 21 हजार के आसपास है। इस तरह से जिले में मतदाताओं की संख्या 23,11,846 हो गई है।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। प्रशासन भी लोकसभा चुनाव की तैयारियाें में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी ने चुनाव को नजदीक देख अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में करीब 42,390 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा 9210 मतदाता दरियाबाद व सबसे कम मतदाता 4236 हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। हालांकि सूची के प्रकाशन के बाद अभी भी जिले में काफी संख्या में युवा मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं। उनके लिए अभी भी विकल्प खुले हुए हैं जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर मतदाता बन सकते हैं। इससे लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले में कुल मतदाता विधानसभावार
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदाता
कुर्सी 213719 188798 402522
रामनगर 184210 161131 345346
बाराबंकी 210435 186692 397157
जैदपुर 211181 191551 402743
दरियाबाद 218539 197099 415647
हैदरगढ़ 182819 165610 348431
---------------------------------------------------
कुल योग 1220903 1090881 2311846
-------------------------------------------------------
जिले में कुल बढ़े मतदाता विधानसभावार
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदाता
कुर्सी 3179 5117 8293
रामनगर 2293 4538 6834
बाराबंकी 2594 4124 6717
जैदपुर 2902 4120 7021
दरियाबाद 3912 5347 9260
हैदरगढ़ 2127 2141 4265
-------------------------------------------------------
कुल बढ़े मतदाता 17007 25387 42390
-------------------------------------------------

मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23,11,846 हो गई है। इस बार करीब 42,390 मतदाता बढ़े हैं। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह अपना नाम शामिल करा सकता है।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed