{"_id":"6a85ed1717ce163b16010b10","slug":"salaries-will-be-paid-only-upon-completion-of-cleaning-work-in-schools-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177361-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूलों में साफ-सफाई करने पर ही मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूलों में साफ-सफाई करने पर ही मिलेगा वेतन
Wed, 19 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गांवों में तैनात सफाईकर्मी अब नियमित रूप से स्कूलों में झाड़ू लगाते नजर आएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में साफ सफाई के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने आदेश जारी किया है स्कूलों में नियमित तौर पर साफ सफाई करने पर ही अब सफाई कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसके लिए वेतन जारी होने से पहले हेडमास्टर के हस्ताक्षर व सत्यापन को जरूरी बनाया गया है।
जिले के 2,618 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) में फैली गंदगी और झाड़ियों के कारण बच्चों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ था। जिले में तैनात करीब साढ़े 17 सौ सफाई कर्मचारियों के लिए अब स्कूलों की सफाई करना अनिवार्य होगा। अभी तक सफाई कर्मचारी स्कूलों में काम करने से कतराते थे। झाड़ियां उगने और हाल ही में जिले के दो स्कूलों में हुई सर्पदंश की घटनाओं के बाद प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है।
अब सफाई कर्मियों के वेतन के लिए प्रत्येक माह ग्राम प्रशासक के साथ ही संबंधित स्कूल के हेडमास्टर का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सत्यापन के किसी भी सफाईकर्मी का वेतन जारी नहीं होगा। सीडीओ अन्नासुदन ने बताया कि लापरवाही के कारण स्कूल परिसरों में गंदगी और झाड़ियां उगने की शिकायतें मिल रही थीं। अब पेरोल पर हेडमास्टर का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सफाई और रिपोर्ट के वेतन जारी नहीं होगा।