फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The third Amrit Bharat train will run from Barabanki to Hyderabad.

Barabanki News: बाराबंकी से होकर हैदराबाद तक चलेगी तीसरी अमृत भारत ट्रेन

Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The third Amrit Bharat train will run from Barabanki to Hyderabad.
बाराबंकी। जिले के रेल यात्रियों के लिए रेलवे से एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब रेल कनेक्टिविटी को अमृत भारत ट्रेनों की हैट्रिक मिलने जा रही है। एक जोड़ी अमृत भारत ट्रेन पहले से बाराबंकी स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा दे रही है। अब 27 अगस्त से गोरखपुर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस बुढ़वल स्टेशन पर भी रुकेगी। इसी बीच रेलवे ने हैदराबाद-गोरखपुर के बीच तीसरी अमृत भारत ट्रेन चलाने का एलान किया है। इस नई ट्रेन को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर स्टाॅपेज दिया गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद से गोरखपुर के बीच चलने वाली इस नई अमृत भारत ट्रेन के शुरू होने से बाराबंकी के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत की राह आसान होगी। ट्रेन संख्या 22075 शुक्रवार रात 9:45 बजे हैदराबाद से रवाना होगी। काजीपेट, बल्लारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल होते हुए ट्रेन लखनऊ सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ऐशबाग, लखनऊ सिटी और गोमतीनगर से होते हुए ट्रेन दोपहर 1:58 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद गोंडा के रास्ते ट्रेन गोरखपुर जाएगी और तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर से रविवार सुबह आठ बजे रवाना होगी। रास्ते में बाराबंकी सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए ट्रेन अगले दिन शाम करीब पांच बजे हैदराबाद पहुंचेगी। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन इसी अगस्त महीने में शुरू होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन

रेल कनेक्टिविटी में बाराबंकी की अहमियत बढ़ी
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के लगातार बढ़ते ठहराव से बाराबंकी अब केवल लखनऊ और अयोध्या के बीच पड़ने वाला स्टेशन नहीं रह गया है, बल्कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक की रेल कनेक्टिविटी में इसकी अहमियत बढ़ रही है। एक तरफ दिल्ली और गोरखपुर की राह आसान हो रही है तो दूसरी ओर प्रस्तावित हैदराबाद-गोरखपुर अमृत भारत से बाराबंकी सीधे दक्षिण भारत के बड़े शहर हैदराबाद से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed