सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   7.25 lakh rupees were withdrawn from the account by sending an APK file.

Barabanki News: एपीके फाइल भेज खाते से उड़ाए 7.25 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
7.25 lakh rupees were withdrawn from the account by sending an APK file.
विज्ञापन
बाराबंकी। नेट बैंकिंग सेवा इंस्टॉल करने के दौरान साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मचारी बनकर एक पुलिसकर्मी के परिवार की एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। जालसाजों ने एपीके फाइल का लिंक भेजकर मोबाइल में इंस्टॉल कराया और खाते से चार बार में कुल सात 7 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तरफ से शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

पुलिस लाइन निवासी महिला रीता ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि 31 दिसंबर 2025 को वह अपने मोबाइल पर इंडसंड बैंक की नेट बैंकिंग सेवा इंस्टॉल कर रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए मदद की पेशकश की। आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजा, जो एपीके फाइल के रूप में था। महिला ने लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भर दी। इसके बाद कुछ ही समय में उनके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 7.25 लाख रुपये निकल गए। साइबर के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed