{"_id":"69806e43a37a0df0e106bc09","slug":"burnt-alive-under-suspicious-circumstances-in-barabanki-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छप्पर में लगी आग, दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत... मामला संदिग्ध; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छप्पर में लगी आग, दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत... मामला संदिग्ध; पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में आधी रात को छप्पर में आग लग गई। इसमें दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
आग लगने से जला छप्पर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर मजरे मीन नगर गांव की है। गांव निवासी दिव्यांग किसान बलराम (40) की जलकर मौत हुई है। घटना मकान से कुछ दूर आहते में हुई। रात में आग की लपटें उठती देख गांव के लोग दौड़े। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा है। जबकि, घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
