{"_id":"69c2ef72f52ccf92f9069f00","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-kalyani-river-rs-767-crore-approved-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162291-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कल्याणी नदी पर बनेगा पुल, 7.67 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कल्याणी नदी पर बनेगा पुल, 7.67 करोड़ मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मुरारपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए सात करोड़ 87 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से एक करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
बनीकोडर ब्लॉक के शाहपुर मुरारपुर (कोयलहा) से सुल्तानपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर कल्याणी नदी के कारण वर्षों से आवागमन बाधित रहता था। पुल न होने के चलते ग्रामीण पहले लकड़ी का पुल बनाकर नदी पार करते थे। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग से करीब 50 गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आवागमन होता है, जिसमें स्कूली बच्चे, मरीज और किसान सबसे अधिक प्रभावित होते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल की मांग करीब 15 वर्षों से लगातार की जा रही थी। आखिरकार राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा, जिस पर शासन ने मुहर लगा दी।
Trending Videos