सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A child was hit by a DJ vehicle and died.

Barabanki News: डीजे वाले वाहन की चपेट में आया बालक, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 21 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A child was hit by a DJ vehicle and died.
बिलंदीपुर गांव में इसी वाहन की चपेट में आकर हुई बालक की मौत। 
विज्ञापन
कुर्सी। कुर्सी के बिलंदीपुर गांव में सोमवार देर शाम वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आए डीजे वाहन की चपेट में आकर गांव के मुकेश गौतम के 10 वर्षीय पुत्र रियांश की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Trending Videos

बिलंदीपुर निवासी गुड्डू गौतम के पुत्र की सोमवार को बरात जा रही थी, जिसमें डीजे लादकर एक हाफ डाला माल वाहन आया था। शाम को बरात रवाना होने से पहले गांव की मुख्य सड़क पर चालक वाहन को बैक करने लगा। इस दौरान पीछे खड़ा रियांश चपेट में आ गया। वाहन उसके सीने पर चढ़ गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। चीख पुकार के बीच बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शव देखकर माता पिता बेहोश हो गए। रियांश का एक छोटा भाई है। बरात की खुशियों के बीच गांव में मातम छा गया। एसएचओ कृष्णकांत सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइकों में भिड़ंत, सिंचाईकर्मी समेत तीन घायल
सिरौलीगौसपुर। बदोसराय क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर-उधौली मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के सामने सोमवार शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार दरियाबाद के रहने वाले रामनेवाज, भानु तथा अमरजीत तथा दूसरी बाइक पर सवार लघु सिंचाई विभाग में बीटी पद पर तैनात सचिन घायल हो गए। चारों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर भेजा गया। भानु , रामनेवाज तथा अमरजीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed