सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A new 30-bed ward will be built in the district hospital.

Barabanki News: जिला अस्पताल में 30 बेड का बनेगा नया वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A new 30-bed ward will be built in the district hospital.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल परिसर में 30 बेड का नया वार्ड बनाया जाएगा। इस वार्ड के बन जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

जिला अस्पताल में मौजूदा समय में बेडों की संख्या 150 है। इसके अलावा 30 बेड की इमरजेंसी संचालित हो रही है। यहां पर प्रतिदिन करीब 1400 से 1800 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आते हैं। इनमें से 15 से 20 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है लेकिन कभी-कभी बेड खाली न होने पर इनका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा दबाव इमरजेंसी पर ही रहता है और सबसे ज्यादा मरीज भी यहीं पर ही आते हैं। बेड की कमी की समस्या सबसे ज्यादा यहीं पर रहती है और बेड न होने की वजह से अक्सर मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर किया जाता है।
यही वजह है कि इस 30 बेड के वार्ड को इमरजेंसी के आसपास ही बनाने की तैयारी चल रही है। जिससे की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सके। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि इमरजेंसी में बढ़ते दबाव को देखते हुए 30 बेड के एक वार्ड की आवश्यकता है। अस्पताल परिसर में इसे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed