{"_id":"69d2c6c1e7591b417a04c45f","slug":"a-special-campaign-for-farmer-registration-will-start-from-today-barabanki-news-c-315-1-slko1012-163376-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। एग्रीस्टैक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के तहत जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत कराई जाए। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसके लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर यह शिविर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे।
अमर उजाला ने शुक्रवार को अभिलेखों में त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री में बाधाशीर्षक से प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था। जिस पर डीएम ने यह आदेश जारी किया है।
उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। इसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार गांवों में रात्रि निवास कर खतौनी संबंधी समस्याओं का निस्तारण करें और रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाएं।
इस कार्य के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, बीटीएम और एटीएम को ऑपरेटर के रूप में तैनात किया गया है। साथ ही पंचायत राज, ग्राम्य विकास, गन्ना और उद्यान विभाग के कर्मचारियों सहित बीसी सखी एवं कृषि सखी को भी सहयोग के लिए लगाया गया है। डीएम ने उपकृषि निदेशक को इस पूरे अभियान का संयुक्त नोडल अधिकारी नामित किया है। तहसील स्तर पर तहसीलदार और उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।
गांव में कराई जाए मुनादी
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर अपनी खतौनी सही कराने, नाम मिसमैच और अंश निर्धारण जैसी प्रक्रियाओं को पूरा कराएं। ऐसा होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गांवों में मुनादी और सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X