{"_id":"69c8379872b1abe4c70fb901","slug":"a-speeding-truck-crushed-a-sister-in-law-and-her-husband-to-death-barabanki-news-c-315-1-brb1007-162672-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक ने देवरानी जेठानी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक ने देवरानी जेठानी को कुचला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे देवरानी और जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमद्वारी निवासी इंद्रजीत वर्मा पत्नी खुशी वर्मा (18), भाभी पिंकी देवी (28) और तीन वर्षीय भतीजी बिट्टू के साथ बाइक पर सवार होकर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में अपनी बीमार मौसी को देखने जा रहे थे।
शनिवार शाम को फतेहपुर-सिहाली मार्ग स्थित ग्राम इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के कारण रेल फाटक बंद था। जैसे ही फाटक खुला और इंद्रजीत ने अपनी बाइक आगे बढ़ाई, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी और पिंकी ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंद्रजीत और तीन वर्षीय बालिका बिट्टू दूसरी ओर गिर पड़े। दोनों महिलाओं को कुचलते हुए चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos