{"_id":"6a6e4b8261c67fa37600ad4e","slug":"a-world-of-knowledge-awaits-childhood-will-be-enriched-with-books-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175897-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सजी ज्ञान की दुनिया, किताबों संग संवरेगा बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सजी ज्ञान की दुनिया, किताबों संग संवरेगा बचपन
Sun, 02 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम। डिजिटल स्क्रीन और मोबाइल के इस दौर में बचपन गेमिंग में उलझता जा रहा है। इसे देखते हुए सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में एक अनूठी पहल हुई है। यहां तैयार हुई लाइब्रेरी बच्चों को फिर से किताबों से जोड़ रही है। स्कूली ज्ञान के साथ-साथ लाइब्रेरी की यह प्रेरक पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव मजबूत करेंगी।
विद्यालय के एक कक्ष को पठन-पाठन के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। यहां बच्चों को घर ले जाकर पढ़ने के लिए भी पुस्तकें दी जाएंगी। किताबें पढ़कर उन्हें निश्चित समय पर वापस जमा करना होगा। इस व्यवस्था से स्कूल के साथ-साथ गांव के घरों में भी पढ़ाई का माहौल बन रहा है। प्रधानाध्यापक रकीम अंसारी का कहना है कि ग्रामीण बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर यह लाइब्रेरी शुरू की गई है। शुरुआती उम्र में पढ़ने की आदत से बच्चों की जिज्ञासा को नई दिशा मिलेगी।
महापुरुषों का जीवन और महाग्रंथ पढ़ेंगे नौनिहाल
विद्यालय की लाइब्रेरी में कक्षा एक से पांच तक की किताबों के अलावा महापुरुषों के जीवन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा और बाल विज्ञान की प्रेरक पुस्तकें रखी गई हैं। प्रधानाध्यापक के अनुसार जल्द ही इसमें कुछ महत्वपूर्ण महाग्रंथों को भी शामिल किया जाएगा।