सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After herself, she is now making others self-reliant.

Barabanki News: खुद के बाद अब दूसरों को बना रहीं आत्मनिर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
After herself, she is now making others self-reliant.
विज्ञापन
बाराबंकी। जीआईसी में लगे स्वदेशी व हस्तशिल्प मेला में कई महिलाएं अपने उत्पाद बिक्री के लिए लेकर आई हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए इन्होंने संघर्ष की आग में अपने को तपा कर कुंदन सरीखा बना लिया है। यह महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बनने के बाद अब दूसरों को भी सबल व स्वावलंबी बनने की राह दिखा रही हैं। इन महिलाओं की आंखों में आत्मविश्वास की चमक है के साथ हाथों में हुनर और मन में आगे बढ़ने का संकल्प साफ दिखता है। उनका संघर्ष बताता हैं कि हिम्मत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
Trending Videos

कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र की रहने वाली नीलम गुप्ता जूट के बैग और चिड़ियों के घोंसले बनाकर आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत बेहद कठिन थी। कच्चा माल जुटाना, उत्पाद तैयार करना और फिर उन्हें बाजार तक पहुंचाना, हर कदम पर चुनौतियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने कई बार हिम्मत तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हार नहीं मानी। पति अनिरुद्ध प्रकाश के सहयोग और विश्वास ने उन्हें संबल बनाया। धीरे-धीरे जूट के बैग बाजार में अपनी जगह बनाने लगे। आज नीलम के उत्पादों को सरकारी ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। इसी तरह कानपुर देहात के रनिया क्षेत्र की निवासी खुशी की कहानी भी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। पति रेहान की दिक्कतें आईं तो खुशी ने भी हाथ बंटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed