{"_id":"69d020d82f3ef3fe030d327c","slug":"alcohol-prices-rise-shock-to-alcohol-lovers-barabanki-news-c-315-slko1012-163212-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महंगी हुई शराब, शौकीनों को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महंगी हुई शराब, शौकीनों को लगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नए वित्तीय वर्ष में शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका लगा है। अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की कीमत 10 रुपये और बोतल की 40 रुपये तक बढ़ गई है। इससे राजस्व में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में मौजूदा समय में 240 देशी, 146 कंपोजिट, आठ मॉडल शॉप और 17 भांग की दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों से प्रतिमाह करीब 50 से 60 करोड़ रुपये का राजस्व आता है। इसमें और बढ़ोतरी के लिए नए वित्तीय वर्ष से शराब के दाम बढ़ाए गए हैं।
इनमें क्वार्टर पर 10 रुपये आधा पर 20 रुपये और बोतल पर 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि कुछ कंपनियों ने ही दामों में बढ़ोतरी की है, सभी कंपनियों के ब्रांडों पर वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्व बढ़ोतरी के लिए जिले में शराब की नई दुकानें खोली जा रही हैं। इनमें 11 देशी और दो कंपोजिट हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इनकी लॉटरी नौ अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में कराई जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X