सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anganwadi worker and youth died, three seriously injured

Barabanki News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व युवक की मौत, तीन गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 14 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker and youth died, three seriously injured
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा रामसनेहीघाट इलाके में हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग पर बहरेला चौराहे के निकट हुआ। असंद्रा के चकतारा गांव निवासी श्रीराम (35) अपनी मां शंकर देवी (60) को बाइक से लेकर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। जबकि उसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर दरियाबाद के बीकापुर निवासी सोमनाथ (35) अपने साले दीपू के साथ आ रहे थे।
Trending Videos

इस मार्ग का चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिससे सड़क किनारे की पटरी खुदी हुई है, इसी बीच दोनों बाइकें हैदरगढ़ की ओर से आए अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां शंकर देवी, सोमनाथ और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। करीब आधा घंटा सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंद्रा के सूपामऊ ग्राम पंचायत निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश कुमारी (55) अपने पोते शिवा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान टिकरा-किठैया नहर मार्ग पर मल्लूपुर गांव के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर लगने से सड़क पर सिर के बल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में शिवा बच गया।
मिथलेश को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे राज सिंह और शुभम सिंह अमेठी और हरदोई में अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed