फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: BJP MLA says 20 new districts will be created in UP; deliberations underway at the highest level

बाराबंकी: भाजपा विधायक बोले- यूपी में बनेंगे 20 नए जिले, पार्टी में उच्च स्तर पर मंथन जारी

Fri, 02 Oct 2026 03:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

बाराबंकी में हैदरगढ़ से विधायक दिनेश रावत ने दावा किया है कि यूपी में 20 नए जिले बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी में उच्चस्तर पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
Barabanki: BJP MLA says 20 new districts will be created in UP; deliberations underway at the highest level
हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में 20 नए जिले बनेंगे। भाजपा इस पर उच्च स्तर पर विचार कर रही है। उन्होंने यह बात बाराबंकी के जीआईसी पोखरा में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


विधायक रावत ने दावा किया कि पार्टी फोरम में ऐसे कई प्रस्ताव आ चुके हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ को जिला बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिए है। हैदरगढ़ के जिला बनने पर वहां कलेक्ट्रेट होगा और इसे लोकसभा क्षेत्र भी बनाया जाएगा। नए जिले का नाम बाबा औसानेश्वर नगर किया जाएगा।
विज्ञापन


दिनेश रावत ने बताया कि गोमती नदी हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से करीब 40 किलोमीटर गुजरती है। आजादी के बाद इस पर केवल पांच पुल थे। वर्तमान सरकार ने पांच और नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। इनमें से तीन पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। दो अन्य पुलों के लिए पैसा भी जारी हो गया है। हैदरगढ़ में एक रेलवे ओवरब्रिज को भी मंजूरी मिल चुकी है। यह अगले एक साल में आम लोगों के प्रयोग में आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed