{"_id":"69d56b8d6f93a9b9ed07630e","slug":"book-gas-and-the-cylinder-will-be-delivered-to-your-home-on-the-fourth-day-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163547-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गैस बुकिंग कराइए, चौथे दिन घर पहुंचेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गैस बुकिंग कराइए, चौथे दिन घर पहुंचेगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गैस सिलिंडर को लेकर उपजा संकट जल्द ही दूर होगा। अब बुकिंग के चार दिन बाद एजेंसी की ओर से सिलिंडर घर पहुंचाया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मंगलवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने यह निर्देश सभी एजेंसी संचालकों को दिया है। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति में तेजी लाने, जहां पाइप लाइन है वहां पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है।
गैस सिलिंडर के लिए करीब एक माह से लोग परेशान हैं। उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों पर पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। पहले मांग जहां 6000 सिलिंडर प्रतिदिन की थी, वो 12000 के आसपास पहुंच गई। मांग के सापेक्ष आपूर्ति न मिलने से गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ने लगा। आपूर्ति में कुछ सुधार के बावजूद अभी भी मांग 7000 के आसपास बनी हुई है, जबकि आपूर्ति 5000 सिलिंडर प्रतिदिन ही हो रही है। एजेंसी संचालकों ने सोमवार को डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। इस पर मंगलवार को डीएम ने ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्ता की और कहा कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग एवं डीएसी मिलने के चार दिन के अंदर गैस सिलिंडर घर पर उपलब्ध कराया जाए।
बनाया गया कंट्रोल रूम
व्यवस्था की निगरानी के लिए डीएसओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। किसी उपभोक्ता को निर्धारित समय में गैस सिलिंडर नहीं मिलता है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05248-297489 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
अलग बनेगा काउंटर
डीएम ने सभी ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे गैस एजेंसियों पर निष्क्रिय कनेक्शनों को सक्रिय करने के लिए ई केवाईसी के लिए अलग काउंटर बनाए। पूर्ति निरीक्षक आवश्यकतानुसार काउंटरों की संख्या बढ़वाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि स्मार्ट फोन धारक उपभोक्ता घर बैठे स्वयं भी ई केवाईसी कर सकते हैं।
पीएनजी कनेक्शन पर जोर
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के ऐसे उपभोक्ता, जिनके घरों अथवा प्रतिष्ठानों के निकट गैस की पाइप लाइन है, वे पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। यहीं नहीं, वह अपना कनेक्शन एलपीजी से पीएनजी में स्थानांतरित भी करा सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता टोरेंट गैस कंपनी के कार्यालय या फिर टोल फ्री नंबर 1800-123-567890 पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा प्रवासी मजदूर, छात्र व छोटे व्यापारी अपनी सुविधानुसार नजदीकी गैस एजेंसी से पांच किग्रा का गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी आवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। केवल परिचय पत्र के माध्यम से सिलिंडर ले सकते हैं।
Trending Videos