{"_id":"69d62b7a85cab456b9038657","slug":"video-video-paravacal-ekasaparasava-para-hathasa-mahal-ka-uupara-sa-gajara-kaii-vahana-palsa-na-bramatha-kaya-kashhata-vakashhata-shava-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला के ऊपर से गुजरे कई वाहन, पुलिस ने बरामद किया क्षत विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला के ऊपर से गुजरे कई वाहन, पुलिस ने बरामद किया क्षत विक्षत शव
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार भोर खेमीपुर गांव निवासी राजेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। ससुराल वालों ने बताया कि रात 1:00 बजे वह विवाद के बाद घर से निकल गई थी। कुछ लोगों ने दावा किया कि महिला स्वयं एक ट्रक के सामने आकर लेट गई, जिसके बाद उसके ऊपर से कई वाहन गुजरते चले गए।
पुलिस सड़क हादसे में मौत बताते हुए जांच कर रही थी लेकिन बुधवार दोपहर बाद लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी का हत्या कर शव एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य का कहना है कि एक बार पहले भी महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की थी, मगर उसे बचा लिया गया था। सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।