सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus station in bad shape, search for land for new one begins

Barabanki News: बस स्टेशन बदहाल, नए के लिए भूमि तलाश शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bus station in bad shape, search for land for new one begins
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में वर्षों से किराए के भवन में संचालित बस स्टॉप बदहाल स्थिति में है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इन परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत ने नए बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

यह बस स्टॉप करीब 40 वर्षों से एक किराए के भवन में चल रहा है। इसका मासिक किराया मात्र 34 रुपये बताया जाता है। यहां यात्रियों के लिए पीने के पानी या बैठने की कोई सुविधा नहीं है। वर्तमान में यह भवन निजी वाहनों को खड़ा करने का अड्डा बन गया है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को सड़क किनारे पेड़ों के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों परिवहन निगम की अनुबंधित बसें इस कस्बे से होकर गुजरती हैं। इन बसों से हजारों यात्री फतेहपुर से सीतापुर जनपद के विभिन्न स्थानों तक सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे से सूरतगंज, हेतमापुर, बेलहरा, छेदा, सुढियामऊ, रामनगर जैसे स्थानों के लिए बसें मिलती हैं। इसके साथ ही सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा, बहादुरगंज, महमूदाबाद और बिसवा तक भी यात्री जाते हैं। सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बस स्टॉप पर कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं है। चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने बताया कि बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि तय होते ही निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed