{"_id":"69e1de1a09cb1c435709585c","slug":"car-collides-with-bike-in-barabanki-youth-dies-companion-in-critical-condition-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी की हालत नाजुक, शादी से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी की हालत नाजुक, शादी से लौट रहे थे घर
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी की हालत नाजुक है। दोनों लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मयंक वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में गुरुवार देर रात लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी की हालत नाजुक है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
हादसा लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के पास आधी रात करीब 12 बजे हुआ। हादसे में मयंक वर्मा (30) की मौत हुई है। जबकि, साथी शुभम वर्मा (34) घायल हैं। दोनों मकनपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि मयंक साथी शुभम के साथ शादी समारोह में गया था। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी, त्रिवेदीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शुभम की हालत नाजुक देखते हुए केजीएमयू, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।