सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CDPO Suratganj's salary withheld due to negligence

Barabanki News: लापरवाही पर सीडीपीओ सूरतगंज का रोका वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CDPO Suratganj's salary withheld due to negligence
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा डीएम शशांक त्रिपाठी के तेवर काफी सख्त दिखे। डीएम ने लापरवाही मिलने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सूरतगंज का वेतन रोक दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Trending Videos

बैठक में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने पोषण को एक समेकित दायित्व बताया। उन्होंने सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय पर जोर दिया। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को सीवियर एनीमिक गर्भवती महिलाओं की व्यक्तिगत निगरानी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें शीघ्र लाभान्वित करने को कहा गया। डीएम ने गंभीर तीव्र कुपोषित (सैम) और मध्यम तीव्र कुपोषित (मैम) बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए। सैम एवं मैम बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने का आदेश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम को नियमित विजिट के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।



पोषण ट्रैकर अनुप्रयोग पर बल

बैठक में पोषण ट्रैकर अनुप्रयोग पर शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने कहा कि इस माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होती है। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed