फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Controversial hoardings featuring images of Mulayam Singh and Akhilesh put up in Barabanki

UP News: 'दिल में बाबर, मुंह में राम', अखिलेश-मुलायम की तस्वीर वाली होर्डिंग से गरमाई यूपी की सियासत

Tue, 14 Jul 2026 01:48 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 01:48 PM IST
सार

'दिल में बाबर, मुंह में राम' लिखी और अखिलेश-मुलायम की तस्वीर वाली होर्डिंग से यूपी की सियासत में गर्माहट आ गई है। ये होर्डिंग बाराबंकी में लगाई गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Controversial hoardings featuring images of Mulayam Singh and Akhilesh put up in Barabanki
अखिलेश-मुलायम की तस्वीर वाली होर्डिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी की राजनीति में होर्डिंग वार जारी है। बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी चौराहे के पास सोमवार रात पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ विवादित होर्डिंग लगाई गई। मंगलवार सुबह सपाइयों को जानकारी हुई तो उन्होंने होर्डिंग फाड़कर हटा दी। 

विज्ञापन


होर्डिंग पर 'दिल में बाबर, मुंह में राम' सहित कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। दो महीने में ये तीसरी बार है जब सपा मुखिया को लेकर विवादित होर्डिंग लगाई गईं। यही नहीं, हाल ही में हैदरगढ़ में कांग्रेस नेता ने मोदी-योगी की फोटो लगी होर्डिंग लखनऊ-सुल्तानपुर पर लगवा दी थी। कांग्रेस के पूर्व सांसद एपी गौतम के बेटे जयंत गौतम का नाम सामने आया था। इनसे शहर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की थी। 
विज्ञापन




होर्डिंग लोनी कटरा क्षेत्र में लगवाई गई थी। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि चंदा चोरी जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह की होर्डिंग लगाई जा रही हैं। पुलिस को चाहिए कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed