{"_id":"6a55dd445b5990dab7092a82","slug":"video-video-malyama-a-khalsha-ka-vavathata-haradaga-sa-garamaii-sayasata-lkha-tha-aapatatajanaka-bta-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, लिखीं थी आपत्तिजनक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, लिखीं थी आपत्तिजनक बातें
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी चौराहे के पास सोमवार रात पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगा दी गई। मंगलवार सुबह सपाइयों को पता चला तो उन्होंने होर्डिंग फाड़ दी। होर्डिंग पर दिल में बाबर, मुंह में राम सहित कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।
पिछले दो माह में ये तीसरी बार हुआ है जब सपा मुखिया को लेकर विवादित होर्डिंग लगाई गईं। यही नहीं, हाल ही में हैदरगढ़ में कांग्रेसी नेता ने मोदी-योगी की फोटो लगी होर्डिंग लखनऊ-सुल्तानपुर पर लगवा दी थी। कांग्रेस के पूर्व सांसद एपी गौतम के बेटे जयंत गौतम का नाम सामने आया था, जिनसे शहर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की थी। होर्डिंग लोनीकटरा क्षेत्र में लगवाई गई थी।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि चंदा चोरी जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह की होर्डिंग लगाई जा रही हैं। पुलिस को चाहिए कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।