सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
बाबा पुरवा गांव में युवक का शव लटका होने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। सफदरगंज के मदरहा गांव निवासी पवन वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा (22) का शव सोमवार सुबह पड़ोस के बाबा पुरवा गांव के पास एक छोटे से पेड़ में बेल्ट से बने फंदे से लटका मिला। चार दिन बाद 25 अप्रैल को शिवम की बहन की शादी तय है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस घटना ने पूरे घर को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Trending Videos

परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम शुभम परिवार के साथ मेंथा की फसल में पानी लगाने गया था। देर रात करीब 11 बजे वह घर से दोबारा निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात भर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह बाबा पुरवा गांव के पास बाबा कुटिया के निकट जंगलनुमा इलाके में उनका शव लटका मिला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां नीलम देवी ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उनका कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं छोटे भाई सत्यम वर्मा ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उनके भाई ऐसा कदम क्यों उठाएंगे। पुलिस ने फोरेसिंक टीम के साथ जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed