सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Disposal of notices of 3.85 lakh voters, 2775 found ineligible

Barabanki News: 3.85 लाख मतदाताओं की नोटिसों का निस्तारण, 2775 मिले अपात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 29 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Disposal of notices of 3.85 lakh voters, 2775 found ineligible
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य जिले में लगभग पूरा हो गया है। इस दौरान करीब 3.85 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन नने अंतिम दिन तक सभी नोटिसों का निस्तारण किए जाने का दावा किया है। जांच के दौरान महज 2775 मतदाता ही अपात्र पाए गए। इनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
Trending Videos

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होने से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 23.37 लाख थी। कच्ची मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इनकी संख्या घटकर 19.55 लाख हो गई थी। इनमें से 3.85 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग पर नोटिस जारी किया गया था। इस कार्य को 27 मार्च तक पूरा करने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए थे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं इसकी निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के अनुसार जारी किए गए 3.85 लाख नोटिसों का निस्तारण कराए जाने के बाद अपात्र मिले 2775 मतदाताओं का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि करीब एक लाख 12,431 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। इससे अब जिले की सभी छह विधान सभाओं के कुल मतदाताओं की संख्या 20.67 लाख हो गई है। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर नोटिस निस्तारण का कार्य पूरा कर लिया गया है अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।

विधान सभा का नाम नोटिस जारी नोटिस निस्तारण मिले अपात्र प्रतिशत
कुर्सी 68139 68132 723 100
रामनगर 60240 60235 315 100
बाराबंकी 72430 72429 273 100
जैदपुर 65207 65209 107 100
दरियाबाद 68430 68430 916 100
हैदरगढ़ 50750 50743 441 100
--------------------------------------------------------------
कुल 3,85,196 3,85, 178 2775 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed