सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   60 police stations will be equipped with high-tech CCTV cameras.

Barabanki News: हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी 60 पुलिस चौकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
60 police stations will be equipped with high-tech CCTV cameras.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की सभी पुलिस चौकियों को जल्द ही हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि चौकियों पर होने वाली शिकायतों और पुलिस व्यवहार पर भी पारदर्शिता आएगी। इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले एक सप्ताह के भीतर चौकियों पर कैमरों की स्थापना का कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।
Trending Videos

जिले में वर्तमान समय में 23 थाना क्षेत्रों में 60 पुलिस चौकियां संचालित हैं, जिनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन चौकियों पर आसपास के गांवों के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं, क्योंकि कई स्थानों पर थाना काफी दूर स्थित है। ऐसे में आमजन को चौकी स्तर पर ही न्याय की उम्मीद रहती है। हालांकि, समय-समय पर यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि चौकियों पर सुनवाई नहीं होती या कुछ मामलों में पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार अथवा उत्पीड़न किया जाता है। पिछले पांच वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी चौकियों को सीसीटीवी निगरानी से जोड़ने की योजना बनाई है।
एसपी ने बताया कि इनकी लाइव फीड सीधे जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेग पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी लाइव निगरानी की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed