सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drizzle can turn wheat grains black

Barabanki News: बूंदाबांदी से गेहूं के दाने पड़ सकते हैं काले

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 04 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Drizzle can turn wheat grains black
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। किसान आनन-फानन में तैयार फसलों को घर लाने की तैयारी में जुट गए।
Trending Videos

जिले में इस बार करीब 1.90 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 25 हजार हेक्टेयर में सरसों की बोवाई की गई है। गेहूं और सरसों की तैयार फसल खेतों में खड़ी है। किसान तैयार फसलों को सहेजने में लगा है। सरसों की 50 प्रतिशत फसल कटी खेतों में पड़ी है जबकि गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में बारिश होने की स्थिति में किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कटे हुए गेहूं के भीगने से दाने काले पड़ने और वजन कम होने की आशंका है। मौसम में बदलाव के बाद किसान कटाई और मड़ाई का काम तेजी से निपटाने में जुट गए हैं। कई जगहों पर दिन-रात थ्रेसर चलाकर फसल सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छाए रहे बादल, तेज आंधी भी चली
कोटवाधाम। किसानों की रबी की फसल करीब-करीब पक कर तैयार है। खेत से घर लाने के लिए किसान लगे हुए है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जबकि तेज धूल भरी हवा भी चलती रही। दोपहर में बूंदाबांदी हो रही थी जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। कोटवाधाम, मदारपुर, आरियामऊ, तासीपुर, खजुरी, बरौलिया, रानीकटरा, सनावा, रानीपुरवा, खजुरी, इटोरा, कमोली, उदवतनगर, कोठीडीहा आदि गांव में अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई है और मौसम बिगड़ गया है जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसान राजकुमार, हरीश कुमार, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस प्रकार इस बार मौसम बिगड़ रहा है उससे किसान परेशान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed