सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Every small and big incident of crime against women should be taken seriously.

Barabanki News: गंभीरता से ली जाए महिला अपराध की हर छोटी-बड़ी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Every small and big incident of crime against women should be taken seriously.
विज्ञापन
बाराबंकी। मिशन शक्ति का दूसरा चरण पूरे जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए।
Trending Videos

पुलिस लाइन में रन फॉर इम्पावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साह से भाग लेकर निडर नारी, सशक्त समाज का संदेश दिया। एएसपी ने कहा कि महिला अपराध से जुड़ी हर छोटी-बड़ी घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन नंबरों के अलावा महिलाएं सीधे थाने, एसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय आदि स्थानों पर पहुंचकर अपनी बात रख सकती हैं। प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण इकाई की प्रभारी मुन्नी सिंह समेत अन्य महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। पुलिस लाइन परिसर स्थित महिला थाने में प्रभारी निरीक्षक कुमारी रत्ना ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और शिक्षिकाओं के साथ चौपाल की। साइबर थाने के विशेषज्ञ ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
मसौली के ग्राम नहामऊ में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं को टोल फ्री नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी संजय यादव ने मोबाइल के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया। महिला आरक्षी रेवती देवी और प्रतिमा शाक्य ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल थे। कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव में उपनिरीक्षक प्रियंका और महिला आरक्षी पूजा ने भी ऐसा ही अभियान चलाया।
पारिवारिक विवादों का समाधान
मिशन शक्ति के तहत जैदपुर में एक बिखरे हुए परिवार को फिर से मिलाया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्य किया। सोनी ने पति श्रीपाल और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की थी। मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की काउंसलिंग की। आपसी सहमति के बाद पति-पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed