सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Faces lit up after receiving the appointment letter

Barabanki News: नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after receiving the appointment letter
शहर ​स्थित जीआआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित राजगारमेले में पंजीकरण कराते युवा। 
विज्ञापन
बाराबंकी। जीआईसी ऑडिटोरियम रविवार को उम्मीदों और उत्साह से गुलजार रहा। सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में सुबह नौ बजे से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हाथों में फाइल और आंखों में सपने लिए अभ्यर्थी पंजीकरण काउंटर पर कतार में नजर आए।
Trending Videos

मेले में दो कंपनियों को आना था, लेकिन एक ही कंपनी ने प्रतिभाग किया। इसके बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तक चलती रही। भीड़ तो थी, लेकिन 18 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया, जिनमें से तीन युवाओं का चयन किया गया। जैसे ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, चयनित युवाओं के चेहरे खिल उठे। रोजगार मेला में आए युवाओं में आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक रहा था। सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed