सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire broke out in wheat fields, 18 bighas of crops belonging to seven farmers were reduced to ashes

Barabanki News: गेहूं के खेतों में लगी आग, सात किसानों की 18 बीघा फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in wheat fields, 18 bighas of crops belonging to seven farmers were reduced to ashes
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर के लोसरवा गांव में बुधवार की दोपहर गेहूं के एक खेत में अचानक आग लग गई। यह आग देखते ही देखते सात किसानों के खेतों तक फैल गई। सात किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
Trending Videos

लसोरवा मजरे अब्दुल्लापुर गांव के पश्चिम में भगवानदीन का खेत है। गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी। अज्ञात कारणों से लगी आग देखते ही देखते खेत में फैल गई। नितेश शुक्ला, गोमती, रामानंद, पग्गी, सोनू यादव, देश राज, धीरज और पवन आदि ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियों से आग बुझाई। कुछ युवकों ने ट्रैक्टर से फसल की जोताई भी की ताकि आग आगे न बढ़े। आग बुझाने के बाद दमकल वाहन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से भगवानदीन की डेढ़ बीघा, मायाराम की तीन बीघा, गोकरन की ढाई बीघा, लल्लूराम की साढ़े तीन बीघा, गुड्डू की पांच बीघा, धर्मानंद की दो बीघा फसल भी जल गई।

बिजली की चिंगरी से आग लगने की आशंका
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मियों ने खेत के बीच से लाइन जोड़ी थी। आशंका है कि लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग लगी। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। लेकिन आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed