फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four arrested for mixing ethanol and chemicals into petrol siphoned from a tanker

Barabanki News: टैंकर से पेट्रोल निकालकर मिला रहे थे एथेनॉल और केमिकल, चार गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for mixing ethanol and chemicals into petrol siphoned from a tanker
टैंकर में मिलावट करने वाले आरोपी पकड़े गए। 
लखनऊ। मिलावटी पेट्रोल के खिलाफ अमर उजाला के चलाए जा रहे अभियान के बाद जागे पुलिस प्रशासन ने टैंकर से पेट्रोल चोरी कर उसमें एथेनॉल व अन्य केमिकल मिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेट्रोल-डीजल में मिलावट का यह खेल मलिहाबाद के संन्यासी बाग में चल रहा था। क्राइम ब्रांच, आपूर्ति और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल में मिलावट की सूचना मिल रही थी। इस पर ऑपरेशन एथेनॉल शिल्ड शुरू कर विशेष टीम बनाई गई। रविवार को सूचना के आधार पर मलिहाबाद के संन्यासी बाग में दबिश दी गई। मौके पर टैंकर और एक अन्य वाहन मिला। छानबीन में सामने आया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अमौसी स्थित टर्मिनल से निकले टैंकर को विधान भवन मार्ग स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन पर जाना था, पर रास्ते में ही रोककर इससे पेट्रोल चुराया जा रहा था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आपूर्ति और आबकारी विभाग को सूचना दी गई। मौके से 7750 लीटर पेट्रोल, 400 लीटर डीजल, 23 प्लास्टिक कैनों में 1150 लीटर मिलावटी पेट्रोल, 64 कैनों में 3200 लीटर सॉल्वेंट, मास्टर चाभी समेत अन्य सामग्री मिली। निरीक्षण के दौरान टैंकर के पाइप और दूसरे चैंबर से 250 लीटर पेट्रोल मिला। इससे स्पष्ट हो गया कि टैंकर से ईंधन निकालने की प्रक्रिया जारी थी। पास में बने मकान से एक हजार गैलन मिले। इनमें मिश्रित पेट्रोल, एथेनॉल और सॉल्वेंट केमिकल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया कि आरोपी टैंकर से पेट्रोल निकालकर उसकी जगह एथेनॉल व अन्य केमिकल मिला देते थे। पुलिस ने मलिहाबाद के गनार निवासी अनिल कुमार, काकोरी के मोहल्ला बरगद तला निवासी अभिषेक राजपूत, उन्नाव के हसनगंज स्थित पिलखना निवासी धीरज सिंह और टैंकर चालक हरदोई के नौनार स्थित भानापुर निवासी रामतीर्थ को गिरफ्तार कर लिया।

75 रुपये लीटर में बेचते थे पेट्रोल
पूछताछ में आरोपी टैंकर चालक ने बताया कि वह टैंकर से पेट्रोल निकालकर आरोपी भवन स्वामी अनिल कुमार को 75 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता था। वहीं, अनिल कुमार ने बताया कि वह कई टैंकर चालकों से सांठगांठ कर पेट्रोल-डीजल खरीदता था और उसमें एथेनॉल , सॉल्वेंट व अन्य केमिकल मिलाकर स्थानीय ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचता था। गिरोह में अभिषेक राजपूत और धीरज सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने मौके से मिलावटी पेट्रोल, सॉल्वेंट और तेल निकालने के उपकरण बरामद किए हैं।

गिरोह में कई अन्य भी शामिल
आबकारी विभाग के अखिलेश चौधरी ने बताया कि आरोपियों से पुलिस व अन्य विभाग के लोग पूछताछ कर रहे हैं। गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने अब तक कितने टैंकर से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाया, इसका भी पता किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद पेट्रोल और केमिकल के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।


ऐसे ही नहीं बंद हो रहे वाहन
गिरोह के पकड़े जाने से मिलावटी तेल की बिक्री का खेल उजागर हुआ है। रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों के वाहन चलते-चलते बंद हो जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मैकेनिक के पास वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि पेट्रोल में मिलावट से वाहन खराब हो रहे हैं। पुलिस टैंकर चालक व अन्य आरोपियों से यह पता लगा रही है कि उन्होंने किसी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल तो नहीं पहुंचाया है।

टैंकर में मिलावट करने वाले आरोपी पकड़े गए। 

टैंकर में मिलावट करने वाले आरोपी पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed