सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Half day OPD, two hospitals closed

Barabanki News: आधे दिन की ओपीडी, दो अस्पताल बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 04 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Half day OPD, two hospitals closed
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों में तैनात चिकित्सक पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से अस्पतालों की ओपीडी आधे दिन की रही। रामसनेहीघाट और जहांगीराबाद सीएचसी पूरे दिन बंद रही। यहां पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारी पूरे दिन नजर नहीं आए। इससे इलाज के लिए आए मरीज निराश होकर वापस लौट गए।
Trending Videos

अयोध्या हाईवे बार्डर की प्रमुख सीएचसी रामसनेहीघाट है। शुक्रवार यहां पर ताला लटक रहा था। इलाज के लिए आए राकेश, हरभजन, गौरीशंकर ने बताया कि बुखार से पीड़ित होने पर इलाज के लिए आए थे लेकिन ताला बंद होने की वजह से वापस लौटना पड़ा। जानकारी पर बताया गया कि अवकाश की वजह से अस्पताल बंद है। कुछ ऐसा ही नजारा सीएचसी जहांगीराबाद का भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी ताला लटक रहा था। इलाज के लिए गोविंद, राजकुमार, सीता देवी, शांति ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था लेकिन कोई सुधार न होने पर सीएचसी दवा लेने आए थे। यहां पर ताला लटक रहा था। एसीएमओ प्रशासन डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अस्पतालों में ओपीडी आधे दिन की है। यदि दोनों अस्पताल बंद है तो इसकी जांच कराकर वहां के अधीक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा।


आधे दिन की ओपीडी में परेशान रहे मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1209 मरीज देखे गए। आधे दिन की ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों को भीड़ के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाज के लिए सर्वेश, सौरभ और इस्माइल ने बताया कि घंटों लाइन में लगने के बाद इलाज और दवा मिल सकी। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को इलाज मिले इसका पूरा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed