सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   High school fail Ram Saran Verma is ahead of agricultural scientists: Yogi

हाईस्कूल फेल राम सरन वर्मा कृषि वैज्ञानिकों से आगे : योगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
High school fail Ram Saran Verma is ahead of agricultural scientists: Yogi
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पद्मश्री राम सरन वर्मा को सम्मानित किया। यह सम्मान लखनऊ आकाशवाणी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर खेती के विकास में उनके योगदान को सराहा।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईस्कूल फेल होने के बावजूद राम सरन वर्मा कृषि वैज्ञानिकों से भी आगे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं उनके खेत में खेती के आधुनिक तरीके सीखने गए थे। तीन माह पहले 16 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री राम सरन वर्मा के दौलतपुर स्थित खेत पर आए थे। यह दौरा ''खेती की बात खेत पर'' नामक विशेष कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री ने राम सरन के केला, टमाटर और आलू के खेतों का बारीकी से निरीक्षण किया था। वह राम सरन के अभिनव खेती के तरीकों से बहुत प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री जब से राम सरन के खेत में आए हैं, तब से वह जहां भी उन्हें देखते हैं, उनके बारे में चर्चा अवश्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सरन वर्मा की नवीन कृषि विधियां-
बाराबंकी में हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में जन्मे राम सरन वर्मा अपने खेतों में टिश्यू कल्चर विधि से केला उगाते हैं। वह सराहा विधि का उपयोग करके टमाटर की खेती करते हैं। आलू की बोवाई के लिए वह 56 इंच का ऊंचा बेड बनाकर दो लाइनों में एक साथ बीज बोते हैं। उन्होंने अपने खेत में खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी जानकारी लिखकर प्रदर्शित की है। खेती सीखने आने वाले किसानों को भी वह यह नवीनतम और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन और सम्मान---
राम सरन वर्मा को वर्ष 2019 में टिश्यू कल्चर केला खेती में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया था। मुख्यमंत्री उनके कृषि नवाचार और किसानों को प्रेरित करने के प्रयासों से विशेष रूप से खुश हैं। उनका यह कार्य अन्य किसानों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों को राज्य के कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed