सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Injured middle-aged man dies at KGMU, murder suspected

Barabanki News: घायल अधेड़ की केजीएमयू में मौत, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Injured middle-aged man dies at KGMU, murder suspected
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र बड्डूपुर से लापता अधेड़ को सीतापुर पुलिस ने घायल हालत में लखनऊ के केजीएमयू भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई ने गांव के ही दो-तीन लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सीतापुर में तहरीर दी। पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए एक बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

बड्डूपुर के शैली किरतपुर गांव निवासी मोतीलाल मिश्रा एक मार्च को साइकिल से सीतापुर के महमूदाबाद के लिए निकले और लापता हो गए। छह मार्च को परिजनों ने बड्डूपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, एक मार्च को ही शाम को सीतापुर जिले की सीमा में महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर मोतीलाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। केजीएमयू में दो मार्च को उनकी मौत हो गई। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में रखवाया और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा दिया। उधर, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सीतापुर पुलिस को सूचना मिली तो परिजन केजीएमयू पहुंचे। शव घर लाया गया और मृतक के भाई कृष्ण मुरारी ने आरोप लगाया कि चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। भाई ने महमूदाबाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 18 फरवरी को मोतीलाल को दो थप्पड़ मारे थे और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से भी उनका मुकदमा चल रहा था। परिवार का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी है। हालांकि सीतापुर पुलिस ने इसे सड़क हादसा बताया है और एक बाइक के नंबर के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि मामला सड़क हादसे का है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed