सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A purse containing Rs 10 lakh was stolen from a hotel during a wedding.

Barabanki News: शादी के दौरान होटल से 10 लाख रुपये से भरा पर्स चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A purse containing Rs 10 lakh was stolen from a hotel during a wedding.
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ रोड स्थित एक होटल में बेटी की शादी के लिए ठहरे लखनऊ के रहने वाले परिवार की एक महिला का करीब दस लाख रुपये से भरा पर्स चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स का पता न चलने पर महिला ने 15 दिन बाद शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी नीतू पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गिरिशा पाठक की शादी के लिए बाराबंकी में सफेदाबाद के निकट लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज में स्थित एक होटल में 20 से 23 फरवरी तक हॉल और कमरे बुक किए थे। 21 फरवरी को शादी समारोह में होने वाले संगीत कार्यक्रम की तैयारियों में वह व्यस्त थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे होटल के कर्मचारी कमरा नंबर 102 में सफाई करने और चादर बदलने के लिए आए। आरोप है कि रायबरेली के निवासी कर्मचारी मनोज कुमार और गोविंद ने पलंग पर रखे उनके पर्स को चादर में लपेटकर अपने साथ ले गए। नीतू के अनुसार उस समय शादी की तैयारियों में व्यस्तता के कारण उन्हें तुरंत पर्स के गायब होने का ध्यान नहीं रहा। बाद में तलाश करने पर पर्स नहीं मिला। पर्स में शगुन और उपहार स्वरूप मिले करीब 10 लाख रुपये नकद रखे थे। महिला का कहना है कि पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दर्ज है। अपने स्तर पर काफी तलाश के बाद भी जब पर्स का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed