{"_id":"695fea1f762e06188e07c192","slug":"jaunpur-inning-star-bijnor-ballia-warriors-and-bareilly-emerged-victorious-barabanki-news-c-315-1-brp1005-155875-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जौनपुर, इनिंग स्टार बिजनौर, बलिया वॉरियर्स और बरेली विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जौनपुर, इनिंग स्टार बिजनौर, बलिया वॉरियर्स और बरेली विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
लॉर्ड्स बालाजी के ए-ग्राउंड पर शाॅट मारने के बाद रन बनाने के लिए दौड़ लगाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए अयोध्या कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों में जौनपुर, इनिंग स्टार बिजनौर, बलिया वॉरियर्स और टीचर्स क्रिकेट क्लब बरेली ने शानदार जीत दर्ज की।
ग्राउंड-ए पर पहले मैच में संभलपुर सुपर स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए। मनीष बेनीवाल ने सर्वाधिक 45 रन व अनुज देओल ने नाबाद 23 रन बनाए। जवाब में जौनपुर ने त्रिलोकी नाथ के नाबाद 92 और जय सिंह यादव के 37 रनों की बदौलत 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। त्रिलोकी नाथ मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में झांसी वॉरियर्स 58 रन पर सिमट गई। इनिंग स्टार बिजनौर ने 10.1 ओवर में लक्ष्य पा लिया। मनजीत सिंह ठकरान मैन ऑफ द मैच बने।
ग्राउंड-बी पर पहले मैच में फर्रुखाबाद फाइटर्स 91 रन पर आउट हुई। बलिया वॉरियर्स ने 10.5 ओवर में जीत दर्ज की। नीरज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में सुल्तानपुर सुपर किंग्स ने 187 रन बनाए, जिसे टीचर्स क्रिकेट क्लब बरेली ने आशुतोष शर्मा के नाबाद 107 रनों की मदद से 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। आशुतोष शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान आयोजक समिति के आशीष कुमार श्रीवास्तव, आयोजक सचिव लोकेश शुक्ला सहित प्रवीण सिंह, आलोक पाठक, विनीत सिंह, नित्यानंद मौजूद रहे।
Trending Videos