{"_id":"696fd1f2cf19a0165b0ff9db","slug":"jewellery-and-rs-50000-stolen-after-breaking-into-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-156861-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सेंध लगाकर जेवर और 50 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सेंध लगाकर जेवर और 50 हजार की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कोटवासड़क के निकट सोहिलपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और पचास हजार रुपये नकद ले उड़े। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सोहिलपुर निवासी रामदीन, जो चाट का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि सोमवार रात उनका परिवार सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली, तो देखा कि घर की बगल की दीवार में सेंध कटी हुई थी। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा था। रामदीन के अनुसार, चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण पचास हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद से गांव के लोग सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos