फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kanpur Expressway inauguration today; traffic arrangements to be altered

Barabanki News: कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज, बदला रहेगा यातायात

Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Expressway inauguration today; traffic arrangements to be altered
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस कारण कानपुर रोड व उसके आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहनों को निकलवाएगी।
विज्ञापन


- जुनाबगंज तिराहे से दरोगाखेड़ा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये जुनाबगंज तिराहे से दाएं सिसेंडी तिराहा होकर जाएंगे।

- बंथरा बाजार से दरोगाखेड़ा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये बंथरा थाने के सामने तिराहे से दाएं बिजनौर चौराहा होकर जाएंगे।

- दरोगाखेड़ा से स्कूटर इंडिया की तरफ कॉमर्शियल वाहन नहीं जाएंगे। ये किसान पथ का इस्तेमाल करते हुए जाएंगे।

- स्कूटर इंडिया से गौरी बाजार की तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं जाएंगे। ये बिजनौर थाना होते हुए जाएंगे।

- गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये यू-टर्न लेकर नहर तिराहा होकर जाएंगे।

- सीतापुर, हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन किसान पथ रैंप से कानपुर रोड पर नहीं जा सकेंगे। ये बिजनौर अंडरपास से दाएं, सिसेंडी मोड़ से दाएं, जुनाबगंज तिराहा से बाएं होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन


- सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन किसान पथ से कानपुर रोड पर नहीं जा सकेंगे। ये बिजनौर किसान पथ अंडरपास से बाएं सिसेंडी मोड़ से दाएं जुनाबगंज तिराहा से बाएं होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नादरगंज तिराहे से सैनिक स्कूल तिराहे की तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये नादरगंज तिराहे से दाएं अमौसी स्टेशन होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed