सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   New method of Mentha cultivation leads to water saving and better yield

Barabanki News: मेंथा की नई विधि से पानी की बचत और बेहतर उपज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
New method of Mentha cultivation leads to water saving and better yield
विज्ञापन
बाराबंकी। क्षेत्र के किसान अब मेंथा की रोपाई में नवाचार कर रहे हैं। नई विधि के तहत मेंथा की रोपाई आलू की तरफ बेड बनाकर की जा रही है। इससे पानी की बचत होती है लागत कम लगती है। उपज भी अच्छी मिलती है।
Trending Videos

दरियाबाद क्षेत्र के किसान पहले पुराने तरीके से धान की तरह समतल खेत में मेंथा की रोपाई करते थे। उस विधि में लागत अधिक आती थी और उत्पादन भी कम मिलता था। पानी भी ज्यादा खर्च होता था। मथुरानगर के पूर्व प्रधान मो. सलीम ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष थोड़ी जमीन में यह तरीका आजमाया था। उन्होंने पाया कि इस तकनीक से फसल जल्दी तैयार हो जाती है। साथ ही पानी की बचत के साथ उपज का अच्छा लाभ मिलता है। इसलिए इस बार पूरी फसल नवीन विधि से रोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई विधि में सीधे खेत में रोपाई न करके आलू की तरह मेड़ बनाई जाती है। इसमें एक मेड़ से दूसरी मेड़ की दूरी 60 सेंटीमीटर रखी जाती है। मिर्कापुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि चार बीघा में नई विधि से रोपाई करने पर सिंचाई की लागत कम आती है। इस विधि से उपज में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed