{"_id":"6a4d61c602d0b83be7025460","slug":"officials-have-not-arrived-to-conduct-an-investigation-even-10-days-after-the-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1006-173437-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसे के 10 दिन बाद भी जांच करने नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसे के 10 दिन बाद भी जांच करने नहीं पहुंचे अधिकारी
Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील से चंद कदम की दूरी पर स्थित निर्माणाधीन मैरिज लॉन की स्लैब ढहने से एक मजदूर की मौत और नौ के घायल होने की घटना की जांच के लिए कमेटी तो गठित हो गई लेकिन 10 दिन बाद भी जांच अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
बीती 27 जून की शाम कस्बे के निकट हाईवे किनारे बन रहे मैरिज लॉन की लॉबी में स्लैब डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक स्लैब भरभराकर गिर गई थी। हादसे के समय स्लैब के ऊपर और नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए थे। देर रात तक चले राहत एवं बचाव अभियान में 10 मजदूरों को बाहर निकाला गया था।
इनमें बद्दापुर गांव निवासी नौशाद अली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अधिकारी कहते रहे कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज हाेगी जो नहीं हुई। डीएम ने जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में सीओ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व जिला पंचायत के संबंधित अधिकारी की जांच कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन
जांच टीम को भूमि की श्रेणी, निर्माण की वैधता, निर्माण की गुणवत्ता, मजदूरों के लिए सुरक्षा मानकों के पालन, भवन का नक्शा स्वीकृत होने सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। मंगलवार को हादसे के 10 दिन पूरे होने के बावजूद जांच टीम का कोई भी सदस्य मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा।
एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि जल्द ही जांच शुरू कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। मधुमिता ने सोमवार काे ही एसडीएम की जिम्मेदारी संभाली है।