{"_id":"6a4d62f74731e6adef0044d8","slug":"power-out-in-300-villages-crisis-in-the-city-too-barabanki-news-c-315-1-brp1005-173419-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 300 गांवों की बिजली गुल, शहर में भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 300 गांवों की बिजली गुल, शहर में भी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को बिजली व्यवस्था की खामियां एक बार फिर उजागर हो गईं। जैदपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन में दो बार फाॅल्ट आने से कस्बे समेत करीब 300 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, शहर में ट्रांसफार्मर खराब होने और लाइन फाॅल्ट के कारण कटरा, बारादरी सहित कई मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं रही। फतेहपुर में लोकल फाॅल्ट से करीब सात हजार लोगों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी।
जैदपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार रात केवल एक-दो घंटे ही बिजली मिल सकी। रात करीब नौ बजे पंडरा ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन का जंपर टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत के बाद रात करीब 11 बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन करीब एक घंटे बाद बंगला बाजार के पास इसी लाइन में दोबारा फाॅल्ट हो गया।
इसके बाद जैदपुर कस्बे सहित करीब 300 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। कोठी, अब्दुल्लापुर, बीबीपुर, मचौची, रसूलपुर, गोठिया, अजपुरा और अंडका समेत सैकड़ों गांवों के लोगों को उमस भरी रात बिना बिजली के बितानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कई बार कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पाता।
विज्ञापन
शहर में तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
शहर के पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े कटरा मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर की केबल में स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया। विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान कटरा और बारादरी समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली बाधित रही। शाम को लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर टेंपो स्टैंड के पास पेड़ गिरने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूट गए। इससे पल्हरी, जसवंतनगर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
सूखने लगी धान की नर्सरी
सतरिख क्षेत्र के इमलिहा गांव निवासी नवरंग लाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि उनके कृषि विद्युत कनेक्शन का ट्रांसफार्मर 30 जून से फुंका पड़ा है। धान की रोपाई के लिए तैयार नर्सरी सूखने लगी है। जेई डीके प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।