सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panchayat elections, voter list will now be released on March 28

Barabanki News: पंचायत चुनाव, अब 28 मार्च को आएगी मतदाता सूची

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections, voter list will now be released on March 28
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को राज्य निर्वाचन आयोग ने आगे बढ़ा दिया है। संशोधित आदेश के अनुसार, जो सूची पहले 6 फरवरी को प्रकाशित होनी थी, वह अब 28 मार्च को जारी की जाएगी। समय सीमा बढ़ने से चुनावी कार्य में लगे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है और अब लंबित दावों व आपत्तियों के निस्तारण के कार्य में और तेजी आ गई है।
Trending Videos

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के आंकड़ों के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अभियान शुरू होने से पहले जिले में कुल 22,75,630 मतदाता थे, जो अनंतिम प्रकाशन के बाद बढ़कर 23,59,277 हो गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 83,647 नए मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार सात जनवरी से 20 फरवरी तक प्राप्त दावों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने और डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण कर उन्हें मूल सूची में शामिल किया जाएगा और मतदान केंद्रों का निर्धारण होगा। 17 से 27 मार्च तक वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची को डाउनलोड कर उसकी फोटोकॉपी कराने का कार्य पूरा किया जाएगा। 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed