सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PCS selected meritorious students honored

Barabanki News: पीसीएस चयनित मेधावियों का सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
PCS selected meritorious students honored
नायब तहसीलदार बनी प्रतिमा सिंह को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा प्रदान करते प्रधानाचार्य राम किशोर
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों का सम्मान लगातार जारी है। मंगलवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दरियाबाद क्षेत्र के भवानीगंज निवासी बीडीओ बनी राधा लोधी को उनके घर जाकर बधाई दी। वहीं, अन्य चयनित अभ्यर्थियों को भी विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

राज्यमंत्री ने राधा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राधा की सफलता उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उपलब्धि उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण गरीब परिवारों की बेटियां और होनहार मेधावी प्रशासनिक पदों पर चयनित हो रहे हैं। राधा की सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस दौरान मंत्री ने विनय यादव के उपजिलाधिकारी पद पर चयन होने पर उनके परिजनों को भी बधाई दी।
प्रतिमा सिंह का विद्यालय में सम्मान
सिरौलीगौसपुर के शेखपुर टुटूरू की नायब तहसीलदार प्रतिमा सिंह को शहर के महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ल ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिमा ने इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। शिक्षकों ने भी प्रतिमा से मिलकर बधाई दी।
कीर्तिमान सिंह तोमर ने भी बढ़ाया मान
निंदूरा क्षेत्र के हाजीपुर निवासी कीर्तिमान सिंह तोमर ने 19वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। उनके पिता रामराज सिंह तोमर परिवहन विभाग में बड़े बाबू थे, जिनका निधन वर्ष 2005 में हो गया था। माता बीना तोमर और बड़े भाई अंशुमान तोमर (वन विभाग में बाबू) के प्रयासों से उन्होंने स्वयं अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया। यह उपलब्धि निंदूरा ब्लॉक के लिए गौरवशाली है। गांव में मंगलवार को कीर्तिमान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed