सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Players showed their strength in the MLA sports competition

Barabanki News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the MLA sports competition
विज्ञापन
जैदपुर। विकास खंड हरख के जनपद इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण लीग विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से खेल प्रांगण गूंज उठा।
Trending Videos

इस स्पर्धा में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख, मसौली और सिद्धौर ब्लॉक के सैकड़ों युवाओं ने पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में सौरभ वर्मा ने अपना दबदबा कायम करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ओमकार और सब जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार विजेता रहे। वहीं, कबड्डी के मैदान पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सब जूनियर वर्ग में रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज, मसौली की टीम ने जीत हासिल की। जबकि जूनियर वर्ग में करीमाबाद मलौली और सीनियर वर्ग में मोहम्मदपुर, सिद्धौर ब्लॉक की टीम ने पहला स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवांशु पटेल ने बताया कि इस खेल स्पर्धा का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। यहां के विजेता खिलाड़ी आगामी संसद खेल स्पर्धा में भाग लेंगे, जिससे उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रोहित मिश्र, विकास तिवारी, अरविंद सिंह, हर्षित, खेल शिक्षक मनोज चौधरी, लालचंद वर्मा व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed