सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Question papers kept in double lock, DM checked the preparations

Barabanki News: डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र, डीएम ने परखी तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Question papers kept in double lock, DM checked the preparations
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को आए प्रश्नपत्रों को जहां डबल लॉक में रख गया है, वहीं शाम को जिलाधिकारी ईशान प्रताप ने परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos

अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आठ जून से लेकर 10 जून तक होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इसको लेकर कलेक्ट्रेट लोकसभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कहा कि परीक्षा को पूरी गंभीरता से लिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। इसलिए सभी प्रकार की तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाए। एडीएम ने बताया कि उधर प्रश्नपत्रों को कोषागार में डलब लॉक में रखवा दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया कि इसी प्रकार परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed