सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young Woman Body Found in Bushes in Barabanki Police Conducting Investigation

Barabanki News: झाड़ियों में मिला युवती का शव, खा रहे थे कीड़े; दुर्गंध आने पर चला पता, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में एक युवती का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव को कीड़े खा रहे थे। दुर्गंध आने पर लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Young Woman Body Found in Bushes in Barabanki Police Conducting Investigation
demo image - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में नहर पटरी किनारे झाड़ियों में बुधवार रात एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। तेज दुर्गंध आने पर लोगों का ध्यान उधर गया तो इसका पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

Trending Videos


घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के सरैया चामरान गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंके जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed