{"_id":"6a21511c8c57f786fa0d65ae","slug":"video-brabka-ma-10-fata-lb-ajagara-oura-ada-mal-vana-vabhaga-na-kaya-rasakaya-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में 10 फीट लंबा अजगर और अंडे मिले, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में 10 फीट लंबा अजगर और अंडे मिले, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बाराबंकी में फतेहपुर क्षेत्र के रामनेवाजपुरवा गांव में नहर पटरी के किनारे स्थित मेंथा की टंकी के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर मेंथा की टंकी के समीप झाड़ियों में छिपा हुआ था। अचानक ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके से सांप के कुछ अंडे भी बरामद हुए, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि अजगर प्रजनन के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में वहां पहुंचा था। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
वन दरोगा रवींद्र ने बताया कि वर्तमान समय सांपों के प्रजनन का मौसम है। इस दौरान सांप और अन्य सरीसृप भोजन तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में खेतों, झाड़ियों और आबादी वाले इलाकों के आसपास दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जंगली जीव या सांप के दिखाई देने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।