सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   International events could lead to a humanitarian crisis

Barabanki News: मानवीय संकट का कारण बन सकतेे हैं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
International events could lead to a humanitarian crisis
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाला समय देश व विश्व के लिए अनेक चुनौतियां ला सकता है। प्राकृतिक आपदाओं व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम भी मानवीय संकट का कारण बन सकते हैं। ऐसे समय में मानवता की सेवा व राहत कार्यों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। डीएम बुधवार को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाने के दौरान कही।

जिलाधिकारी ने चयनित मुख्य वार्डन, उप मुख्य वार्डन, स्टाफ अधिकारी (वार्डन सेवा) तथा सेक्टर वार्डन पदों पर नियुक्त स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समाज सेवा, आपदा प्रबंधन व जनसहयोग में नागरिक सुरक्षा संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है। इसे समर्पण व अनुशासन के साथ निभाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महादेवा मेले में स्वयंसेवकों के भीड़ प्रबंधन व जनसेवा कार्यों की सराहना की। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। डीएम ने तहसील स्तर पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का सशक्त तंत्र विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह तंत्र उपयोगी होगा। इससे आपदा सूचनाएं, मौसम जानकारी व राहत संदेश आमजन तक समय पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनीता प्रताप ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व संयुक्त मजिस्ट्रेट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य वार्डन नवीन सेठ, उप मुख्य वार्डन भूपेंद्र सिंह सैकी व जतिन गुप्ता ने शपथ ली। स्टाफ अधिकारी रत्नेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, शिवानी वर्मा, पूर्णिमा वर्मा व सरिता सिंह ने भी शपथ ली। इनके साथ 135 सेक्टर वार्डन ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed