सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid on industrial units

Barabanki News: औद्योगिक इकाइयों पर छापा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
raid on industrial units
औद्योगिक इकाईयों में छापे डालकर यूरिया प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाईओं की जांच करते कृ​​षि अ​​
विज्ञापन
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर डीएम ने अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की जांच के आदेश दिए। कृषि, उद्योग केंद्र व गन्ना विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बृहस्पतिवार को जिले की कुल 12 औद्योगिक इकाइयों पर छापा मारा, इस दौरान एक नमूना भरकर जांच को भेजा गया।
Trending Videos

यह जांच प्लाईवुड, पशु आहार, मुर्गी दाना, बर्तन धोने वाले साबुन, चीनी मिल अल्कोहल और डीजल एग्जॉस्ट तरल जैसे उत्पादों के निर्माण में यूरिया के कच्चे माल के रूप में उपयोग से संबंधित थी। औद्योगिक इकाइयों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकों, तकनीकी ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डिहाइड यूरिया के स्थान पर अनुदानित यूरिया का डायवर्जन कर प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर मामले की जांच के लिए शासन से विशेष निर्देश प्राप्त हुए थे। टीम ने सभी चिह्नित इकाइयों में यूरिया प्रयोग की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान नवाबगंज तहसील की दयाल उद्योग में तकनीकी ग्रेड यूरिया का बड़ा भंडार मिला। यहां 118.653 मीट्रिक टन तकनीकी ग्रेड यूरिया उपलब्ध पाया गया। टीम ने इस भंडार से एक नमूना भी लिया।
नवाबगंज तहसील में उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त रेखा श्रीवास्तव ने तीन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें दयाल उद्योग, सत्यम उद्योग और श्याम लकड़ी शामिल थे। फतेहपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी राजितराम और सांख्यिकीय निरीक्षक ऐश्वर्या गिरी ने छह औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फतेहपुर की किसी भी इकाई में अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया।
इसी प्रकार रामनगर तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव और सहायक आयुक्त हरि नारायण सिंह ने दो औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें जय अम्बे विनियर और अल्फा विनियर सुरवारी शामिल थीं, जहां अनुदानित यूरिया का प्रयोग नहीं मिला। सिरौलीगौसपुर तहसील में कोई औद्योगिक इकाई संचालित नहीं पाई गई।
रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने एक चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस चीनी मिल में भी अनुदानित यूरिया का प्रयोग नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed