सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   School van running without permit seized

Barabanki News: बिना परमिट दौड़ रही स्कूली वैन सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
School van running without permit seized
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को मसौली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पीटीओ रविचंद्र त्यागी ने किया।
Trending Videos

टीम ने मसौली के मुख्य मार्गों पर स्कूल वैन और अन्य वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान एक स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। जांच में पता चला कि वैन का संचालन बिना आवश्यक परमिट के किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने वैन को तत्काल सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान कई अन्य नियमों का भी उल्लंघन पाया गया। छह वाहनों पर चालान किया गया, जिनमें वाहन चालक द्वारा सीट बेल्ट न पहनना, वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना और ड्राइविंग लाइसेंस न होना जैसी खामियां शामिल थीं।
एआरटीओ प्रशासन की अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे वाहनों को बिना परमिट या आवश्यक दस्तावेज के संचालित करना गंभीर अपराध है। टीम भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed